फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे हार्दिक पटेल: मलइयो का लिया आनंद, कहा- युवाओं को हताशा के भंवर में झोंक रही सरकार

Sun, 30 Jan 2022 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हार्दिक पटेल पटेल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर वाराणसी में कैंपेन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होने युवाओं से मुलाकात की और भाजपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल ने घर-घर जाकर किया कैंपेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कैंपेन किया। उन्होंने काशी kr प्रसिद्ध मलइयो का भी स्वाद चखा। साथ ही भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि किसी भी देश की ताकत युवा होते हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान सरकार सत्ता के दंभ में युवाओं को निराशा व हताशा के भंवर में झोंक रही है।

विज्ञापन


तीन दशकों से प्रदेश के युवाओं को धर्म, मंदिर-मस्जिद, जाति-पाति जैसे विषयों में उलझाकर भाजपा, सपा व बसपा जैसे राजनीतिक दलों ने उनके सुनहरे भविष्य को गर्त में धकेल दिया है।  रविवार को युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में चांदपुर स्थित सरस्वती महिला पीजी कॉलेज में आयोजित युवा संसद को संबोधित किया। 

 योगी सरकार युवाओं के साथ कर रही बर्बरता
हार्दिक ने कहा कि प्रदेश के युवा जब नौकरी की बात करते हैं तो योगी सरकार पुलिस के बल पर उनके साथ बर्बरता कर रही है। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि योगी सरकार में पेपर लीक करना स्थायी रोजगार बन गया है। इस दौरान भर्ती विधान मैनिफेस्टो का विमोचन किया गया।

विज्ञापन

हार्दिक पटेल ने लिया मलइयो का स्वाद। - फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, अविनाश यादव, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राजीव गौतम, राघवेंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र कपूर, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर व धन्यवाद ज्ञापन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने किया। 
विज्ञापन

भाजपा में गुंडों के अलावा और है कौन

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बनारस में जनसंपर्क के दौरान भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान, यूपी में गुंडाराज खत्म करने के लिए भाजपा को बहुत जरूरी है के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि  भाजपा में गुंडों के अलावा और है कौन। 

उन्नाव में भाजपा विधायक की करतूत जगजाहिर है। लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को कार से कुचल दिया। गुजरात की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी पुलिस को आगे करके विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। गुजरात के विकास मॉडल पर हार्दिक पटेल ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत को छोड़ दें तो गांवों में जाकर देखिए हकीकत सामने आ जाएगी।
पढ़ेंः अश्विनी चौबे बोले: भारतीय संस्कृति को समझने में राहुल गांधी की सात पीढ़ियां बीत जाएंगी, हार्दिक पटेल को रामायण पढ़ने की नसीहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें