आंकड़ों में लिखा है कि दक्षिणी विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार है जबकि उत्तरी में 65 हजार मुस्लिम व 80 हजार से ज्यादा राजपूत मतदाता हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि 2012 के पहले उत्तरी विधानसभा में सबसे अधिक मुसलमान थे। 2012 के बाद दक्षिणी विधानसभा में मुस्लिम मतदाता अधिक हो गए और उत्तरी में कम हो गए।
उन्होंने भाजपा की जीत का प्रमुख कारण बताते हुए यह भी लिखा कि यहां पार्टी ने मुस्लिम उम्मीदवार को लड़ाना बंद नहीं किया जिसकी वजह से बीजेपी लगातार जीत रही है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि टिकट बंटवारे से पहले पूरी जांच पड़ताल करके ही निर्णय लें जो पार्टी हित में हो।