फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को स्कूल बस ने मारी टक्कर, आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल; गंभीर घायल

Mon, 20 Jul 2026 11:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: डीडीयू नगर में डीआरएम कार्यालय के पास सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही चौथी कक्षा की छात्रा को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल जा रही चौथी कक्षा की छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे चौकी क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के समीप बाकले मोड़ पर एक स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल मंडलीय रेलवे लोको अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छित्तमपुर निवासी कृष्णकांत निराला की पुत्री अनन्या गुरुकुलम विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जब वह डीआरएम कार्यालय के पास स्थित बाकले मोड़ पर पहुंची, तभी कथित रूप से पीछे से आ रही विद्यालय की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनन्या सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा की मदद की

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर आरपीएफ प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरपीएफ कर्मियों ने बिना देर किए घायल छात्रा को सरकारी वाहन से मंडलीय रेलवे लोको अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों की निगरानी में छात्रा की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इधर, दुर्घटना के बाद बस चालक बच्चों को लेकर आगे बढ़ने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया और उसका घेराव कर विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल बसें अक्सर तेज रफ्तार से चलती हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। कुछ देर तक मौके पर नोकझोंक और पंचायत का माहौल बना रहा।

सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और बस तथा चालक के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने स्कूल बसों की रफ्तार पर नियंत्रण, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें