फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बेखौफ भूमाफियाओं ने काट ली डीएम के खेत से फसल

Sat, 07 Dec 2019 10:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
धान की कटाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौली तहसील क्षेत्र के जसूरी गांव में डीएम के नाम दर्ज 40 बीघा जमीन में रोपी गई धान की फसल को कुर्क करने की कार्रवाई के बाद भी हौसलाबुलंद भूमाफियाओं ने कटाई कर लिया। मामला संज्ञान में आते ही सदर एसडीएम हीरालाल के निर्देश पर भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहसील प्रशासन की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के जसूरी गांव में कबीर मठ की करीब 40 बीघा जमीन थी। उक्त जमीन को लेकर ग्रामीणों में कई बार विवाद हुआ। इसके बाद मठ के महंत ने जमीन की जिलाधिकारी चंदौली के नाम पर रजिस्ट्री कर दी थी, लेकिन जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण उक्त जमीन की देखभाल न होने से भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया। 

यही नहीं किसानों को खेती करने के लिए पेशगी पर दे दी गई। गत वर्ष मामला संज्ञान में आने पर तहसील के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया था। अधिकारियों के वापस होते ही किसानों ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया। हौसला इस कदर बढ़ा कि जुलाई माह में उक्त भूमि पर धान की फसल की रोपाई कर दी। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत ग्राम प्रधान डिंपल सिंह ने तहसील प्रशासन से की थी। इस पर नायब तहसीलदार ने ग्राम स्थित अराजी नम्बर 696 रकबा 6.149 व अराजी 826 रकबा 3.856 की जांच कर इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की थी। इसके बाद नवंबर माह में एसडीएम हीरालाल ने जमीन पर रोपी गई धान की फसल को कुर्क करने की कार्रवाई की थी।

साथ ही सदर कोतवाल को अपनी अभिरक्षा में लेकर निष्पक्ष सुपुर्दगार की सुपुर्दगी में उपज की कटाई कराकर धान क्रय केंद्र पर बेचकर धनराशि को तहसील के नजारत में जमा कराने का निर्देश दिया है। लेकिन यह प्रक्रिया होने से पहले ही हौसलाबुलंद भू-माफियाओं ने रोपी गई धान की फसल की कटाई करा लिया। मामला संज्ञान में आते ही शनिवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर भू-माफियाओं के खिलाफ तहरीर दी गई। इस संबंध में कोतवाल गोपाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर दर्जन भर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें