आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के मामले में 10 माह तक जेल की हवा खाकर जमानत पर छूटकर घर आए आरोपी ने शनिवार की रात करीब आठ बजे शौच के लिए निकली युवती को पकड़ लिया। जबरदस्ती एकांत में ले जाकर छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिया। युवती की चीख सुनकर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासिनी युवती 12 पास है। सिलाई का कार्य करती है आज शाम 7 बजे के लगभग शौच के लिए जा रही थी कि गांव के ही आरोपी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे ने कहा कि हम मीटिंग में है। पुलिस तलाश कर रही है। कई ठिकानों पर छापा मारा जा चुका है।