फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः सोनभद्र में छठवीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी भी नाबालिग

Thu, 14 Sep 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
अमलोरी इलाके में की घटना, अरोपी नाबालिग - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र  जिले के सिंगरौली क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां छठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं जिन्हें गिरफ्तार कर बाल कारागार भेज दिया गया है। मामला सिंगरौली के अमलोरी इलाके का है।
विज्ञापन


घटना अमलोरी थाना क्षेत्र में स्थित एक कोयला परियोजना के आवासीय परिसर की बताई जा रही है। बताते हैं कि आरोपियों ने कक्षा छह में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे के साथ बीते दिनों कुकर्म किया। इससे पीड़ित बुरी तरह सहम गया। आरोपियों को देखने के बाद वह डरा सहमा सा घर में छिपने लगा।

इसके बाद परिजनों को कुछ शक हुआ। काफी पूछने के बाद मासूम ने जुबान खोली तो परिजनों के पैर से जमीन खिसक गई। इसके बाद मामला थाने में जा पहुंचा।

पूछताछ व जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 व पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को बाल कारागार भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एनसीएल कर्मचारियों के पुत्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें