पीएम मोदी का मुखाैटा बना लोगों की पसंद।
- फोटो : अमर उजाला
क्या कहना है कारोबारियों का
दुकानदारों का कहना है कि इस बार त्रिशूल वाली, रॉकेट लॉन्चर डिजाइन और अनार बम जैसी अनोखी पिचकारियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।पिचकारी विक्रेता अरबाज अहमद ने बताया कि पिछले साल बुलडोजर थीम वाली पिचकारी की जबरदस्त मांग थी, लेकिन इस बार मोदीजी की पिचकारी की नई वैरायटी आई है, जो 200 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक में बिक रही है।
बच्चों को त्रिशूल ओम डमरु थीम पर बनी पिचकारी ज्यादा पसंद आ रही है।इनमें गन पिचकारी, कलर फॉग पिचकारी, फाग टाइप कलर स्प्रे और कलर सिलेंडरअनार बम पिचकारी जैसी अनोखी वैरायटी शामिल हैं। दुकानदारों के अनुसार, अभी से लोग होली की खरीदारी में जुट गए हैं और अगले कुछ दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। होली का यह बाजार रंगों से सराबोर है, और नए-नए डिजाइनों की पिचकारियां ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं।
हर्बल कलर का बेहतर हो रहा कारोबार
स्किन को नुकसान पहुंचाने के कारण केमिकल युक्त रंगों की तुलना में इस बार भी हर्बल व ऑर्गेनिक कलर का कारोबार काफी बेहतर हो रहा है। खुदरा बाजार में इस बार रंग की कीमत तीन से 40 रुपये प्रति 10 ग्राम, स्प्रे कलर दो सौ से पांच सौ रुपये प्रति सिलेंडर व गुलाल 40 से 160 रुपये प्रति किलो खुदरा बाजार में बिक रहा है।