फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंजारी स्टेडियम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेगा, रोपवे से हर दिन 95 हजार लोग कर सकेंगे सफर

Wed, 12 Mar 2025 06:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

CM Yogi Adityanath In Varanasi: काशी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
गंजारी स्टेडियम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम तय समय पर पूरा कराएं। दरअसल, स्टेडियम का निर्माण इस लिहाज से तेजी से पूरा कराया जा रहा है, ताकि 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैच कराए जा सकें। स्टेडियम का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा होना है। 48 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था का दावा है कि दिसंबर 2025 तक स्टेडियम का निर्माण पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने रोपवे का निरीक्षण भी किया है। उन्हें अफसरों ने बताया कि रोपवे से हर दिन 95 हजार लोग सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने गंजारी स्टेडियम के ड्रेनेज, सड़क कनेक्विटी आदि सिस्टम की जानकारी ली।       


विज्ञापन


अफसरों ने सीएम को बताया कि यहां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी की सुविधा रहेगी। स्टेडियम में 30 हजार दर्शक एकसाथ मैच देख सकेंगे। स्टेडियम बन जाने पर सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का यह सबसे बड़ा केंद्र होगा। उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ के बाद यह तीसरा स्टेडियम होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। 
 

गंजारी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
451 करोड़ रुपये से 30.66 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को राजातालाब के गंजारी में शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री ने गंजारी क्रिकेट स्टेडियम के मल्टीलेवल पार्किंग की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी क्षमता 1500 है। इसे बढ़ाकर 8-10 हजार किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दर्शकों की संख्या ज्यादा होती है। इस लिहाज से तैयारी करनी होगी। स्टेडियम के आसपास की सड़कें दो या फिर चार लेन की बनाई जाएं। इस पर अफसरों ने बताया कि 130 करोड़ से सड़कें बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बजट जल्द जारी कराकर दिसंबर 2025 तक ही सड़कों का निर्माण पूरा कराने को कहा। 
विज्ञापन

रोपवे से एक साथ तीन हजार लोग यात्रा कर सकेंगे, 3.75 किलोमीटर है रूट

रोपवे के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को तेजी से पूरा करें। इसके शुरू होने से यातायात पर सकारात्मक असर पड़ेगा। अफसरों ने सीएम को बताया कि भारत के पहले सार्वजनिक परिवहन रोपवे 3.75 किलोमीटर लंबा है। इसके पांच स्टेशन कैंट से गोदौलिया चौक तक जुड़ेंगे। रोपवे केबिल लाइन का काम पूरा कर लिया गया है। काशी विद्यापीठ स्टेशन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इस रोपवे के जरिये हर दिन 95 हज़ार लोग सफर कर सकेंगे। इसमें एक साथ तीन हजार लोग यात्रा कर सकते हैं। बताया कि इस रोपवे में आपात स्थिति में ऑटोमेटिक मोटर और वर्टिकल रेस्क्यू सिस्टम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें