फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी आस्था: महाकुंभ..., जेल के कैदियों के लिए ‘कठौती’ में गंगा; परिसर में गूंजा हर-हर गंगे

Sat, 22 Feb 2025 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी स्थित सेंट्रल जेल में कैदियों ने गंगा स्नान किया। परिसर में पहली बार ऐसा आयोजन होते ही पुलिस और कैदी हर-हर गंगे और महादेव का उद्घोष करने लगे।
विज्ञापन
स्नान से पूर्व गंगा का पूजन करती पुलिस और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahakumbh 2025 : सेंट्रल और जिला जेल के बंदियों ने शुक्रवार की सुबह प्रयागराज के संगम से लाए गए पवित्र जल से स्नान किया। इससे पहले विधि-विधान से दोनों जेल परिसर में पवित्र जल के कलश की यात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन


कलश की पूजा की गई। इसके बाद हर-हर महादेव... का उद्घोष करते हुए बंदियों ने अमृत स्नान किया। सेंट्रल जेल में बंदियों का स्नान वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा की देखरेख में जेलर अखिलेश कुमार और वीरेंद्र कुमार वर्मा ने संपन्न कराया। जिला जेल में वरिष्ठ अधीक्षक आचार्य डॉ. उमेश सिंह की देखरेख में बंदियों ने स्नान किया। 

विज्ञापन


कुंभ में बिछड़ों को पुलिस ने मिलवाया
महाकुंभ में आए बिहार के एक श्रद्धालु अपने साथियों से बिछड़कर हरहुआ क्षेत्र में पहुंच गए। थाना बड़ागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घरवालों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 60 साल के रामस्वरूप मेहता महाकुंभ के दौरान अपने साथियों से बिछड़ गए थे।
विज्ञापन


भटकते हुए वह बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित हरहुआ तक आ पहुंचे। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल उनके परिजनों से संपर्क किया। रामस्वरूप के परिजन मिलने पर अत्यंत भावुक हो गए और पुलिस को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें