फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चलाया फावड़ा, हटाए गोबर के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत भीमनगर स्थित सेवा बस्ती में फावड़ा चलाकर बुजुर्ग महिला की मदद की। मंत्री के आगमन के दौरान बुजुर्ग महिला उनके पास आई और कहा कि उनके घर के सामने वाले मैदान में उनकी बेटी की शादी के लिए कार्यक्रम होने वाला है। गाय पालने वालों ने मैदान में गोबर के ढेर लगा रखे हैं। वहां से गोबर हट जाता तो बहुत अच्छा होता।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के आग्रह पर स्मृति ईरानी ने कहा कि शुभ काम में देरी कैसी...हम सब मिलकर गोबर का ढेर हटा देते हैं...। इसके बाद वह खुद फावड़ा लेकर गोबर का ढेर हटाने में जुट गईं। जैसे ही उन्होंने फावड़ा चलाया देखते ही देखते वहां मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी सफाई में लग गए। इस मौके पर अन्य लोगों से भी वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया। विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, पार्षद दिनेश यादव, मदन दूबे, संदीप त्रिपाठी, संदीप रघुवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें