फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा- वाराणसी में बनेगा हाइड्रोजन जलयान का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Thu, 11 Dec 2025 12:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी को देश की पहली हाइड्रोजन जलयान की सौगात बृहस्पतिवार को मिली। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नमो घाट से वाटर टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
हाइड्रोजन जलयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि काशी को हाइड्रोजन जलयान का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। दो अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल की सौगात भी मिलेगी। फ्रेट विलेज, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा। इसकी परियोजना तैयार है। इस पर 2026 से काम शुरू होगा। इससे जलयान क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को नमो घाट से देश के पहले हाइड्रोजन जलयान को हरी झंडी दिखाई। इसका संचालन गंगा में होगा। उन्होंने हाइड्रोजन जलयान की विशेषता बताई और कहा कि यह शून्य प्रदूषण वाला देश का पहला जलयान है। काशी हाइड्रोजन फ्यूल पर आधारित वाहनों के संचालन का प्रतिनिधित्व करेगी। 

विज्ञापन


जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिए अगले साल तक काशी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेंगे। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की प्रतिबद्धता और सभी क्षेत्रों में हरित परिवहन की ओर बदलाव को दर्शाती है। केंद्रीय मंत्री जलयान में सवार होकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे। 

विज्ञापन

इस दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दया शंकर मिश्रा दयालु, विधायक अवधेश सिंह, कृपाशंकर सिंह, जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार, आईडब्ल्यूएआई अध्यक्ष सुनील पालीवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें