Ramdas Athawale in Varanasi: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने वाराणसी के सारनाथ स्थित भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि का दर्शन किया। उन्होंने स्वनिधि से लाभार्थी ठेला व्यवसायियों से मिलकर उनका हाल जाना।
भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि का दर्शन किया। इस दौरान भिक्षु आर सुमितानंद थेरो, भिक्षु चंदीमा थेरो ने रक्षा सूत्र बांधा। पवित्र अस्थि का दर्शन कर निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पुरातात्विक खंडहर परिसर में स्थित अति पवित्र धमेक स्तूप पर पहुंचकर दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
दर्शन करने के बाद मंत्री वहां स्वनिधि से लाभार्थी ठेला व्यवसायियों से मिले। ठेला व्यवसायी राजेश कुमार के नेतृत्व में विष्णु, ऋषि नारायण ने केंद्रीय मंत्री को लकड़ी से निर्मित भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ प्रतीक को भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।