फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi: आदि विश्वेश्वर के पूजा पाठ को लेकर दाखिल अर्जेंट वाद पर सुनवाई आज, 20 मई को खारिज हुई थी आपत्ति

Thu, 23 May 2024 02:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी केस से जुड़े आदि विश्वेश्वर के पूजा पाठ को लेकर दाखिल अर्जेंट वाद पर आज सुनवाई होनी है। इस अर्जेंट वाद में इंतेजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा पोषणीयता को लेकर दाखिल आपत्ति बीते 20 मई को इसी अदालत ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि विश्वेश्वर अर्जेंट पूजा-अर्चना याचिका पर आज 23 को जबरदस्त बहस हुई। दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा। इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता ने कोई एक कागज फाइल में सम्मिट कर रखा था, जिसकी जानकारी जज साहब को नहीं थी तो जज साहब ने कहा यह क्या है?

विज्ञापन


आदि विश्वेश्वर का पक्ष रख रहे अधिवक्ता डॉक्टर एसके द्विवेदी बच्चा ने कहा कि मुझे भी इसकी प्रति नहीं मिली है। इस पर जज साहब ने इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता से उक्त प्रति आदि विश्वेश्वर के वकील को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बहस लम्बी चलने की वजह से दोनों पक्षों को सुनने के बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल ने बची हुई सुनवाई करने के लिए 30 मई की तिथि निर्धारित किया है।

अब जल्दी-जल्दी पड़ रही तारीख
शैलेन्द्र योगिराज सरकार द्वारा दाखिल आदि विश्वेश्वर की अर्जेंट पूजा-अर्चना याचिका पर 20 मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल की अदालत में सुनवाई हुई थी। ज्ञानवापी के अर्जेंट वाद में इंतजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा दाखिल आपत्ति को 20 तारीख को हितेश अग्रवाल की अदालत ने खारिज कर दिया था। उम्मीद है कि अब अतिशीघ्र आदि विश्वेश्वर अर्जेंट याचिका पर फैसला आ सकता है। उक्त याचिका शैलेंद्र योगिराज सरकार के अधिवक्ता डॉक्टर एसके द्विवेदी बच्चा व एडवोकेट भूपेंद्र सिंह के माध्यम से दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें