फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: केंद्रीय मंत्री ने राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को सराहा, बोले-'गंगा का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य'

Sat, 26 Aug 2023 04:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने इंटरनेट मीडिया पर राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को प्रेरणादायक बताया था । भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में राजेश शुक्ला को सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
Varanasi: केंद्रीय मंत्री ने राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को सराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कृतियों के महाकुंभ के अवसर पर जी-20 बैठक में हिस्सा लेने काशी आए केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं तेलंगाना राज्य के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने विगत 9 वर्षों से काशी के घाटों पर स्वच्छता की अलख जगा रहे राजेश शुक्ला के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: वाराणसी की युवती को धर्मांतरण के लिए ले गए पंजाब, पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने इंटरनेट मीडिया पर राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को प्रेरणादायक बताया था । भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में राजेश शुक्ला को सम्मानित भी किया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मां गंगा सनातनी संस्कृति की प्राण वायु हैं। जल संरक्षण के प्रयासों में राजेश शुक्ला जैसे भारतीय नागरिकों की भागीदारी देश में नदियों की स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित कर रही है। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान हैं गंगा । आस्था और अर्थव्यवस्था हैं गंगा । हमें मिलकर गंगा जैसी पवित्र नदियों के संरक्षण के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें