फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उद्यमियों संग किया संवाद, बोले- बनारस में बनेगा अलग सीजीएसटी कार्यालय

Thu, 16 Jun 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को वाराणसी में  उद्यमियों, व्यापारियों, टैक्स सलाहकारों के साथ संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उद्यमियों संग की चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में उद्यमियों, व्यापारियों, टैक्स सलाहकारों के साथ संवाद किया। जीएसटी भुगतान में आ रही समस्या और सुझावों पर चर्चा की।  व्यापारियों की मांग पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वाराणसी में जल्द ही अलग सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ) कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।  

विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीएम सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रहे हैं। आज लोगों की सोच बदल रही है। व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए एक देश एक टैक्स का निर्धारण किया गया है। इससे व्यापार बढ़ा है और उद्यमियों- व्यापारियों को भी सहूलियत मिली है।

बताया कि व्यापारियों को जीएसटी को लेकर तमाम तरह की विसंगतियां सामने आ रही हैं। इसलिए हम अलग-अलग जगह जाकर व्यापारियों के साथ बैठक कर यह जान रहे हैं कि उनको किस तरह की समस्याएं आ रही हैं। उनके सुझावों के आधार पर हम समस्याओं का समाधान करेंगे। अब तक  46 बैठक हो चुकी है। गलतफहमी और गलत जानकारी को दूर करने के लिए जोन स्तर पर बैठक की जा रही है। इस मौके पर व्यापारियों ने अपनी मांगों से मंत्री को अवगत कराया सुझाव भी दिए। 

विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा सुधार

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार व्यापारियों- उद्यमियों  के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है। हाल कि दिनों में हमारी अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है और कोविड से पहले की स्थिति में हम पहुंच गए हैं।

महंगाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई कहीं न कहीं कुछ फेज तक ही है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम घटाया। जो हमारी आयात होने वाली चीजें हैं उन पर कस्टम ड्यूटी हटाई। जो चीजें ज्यादा बाहर जाती हैं उसके निर्यात पर भी रोक लगाई।

ऐसे तमाम प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आमजन को महंगाई से जल्द से जल्द निजात मिल सके। इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पांडेयपुर स्थित ईसआईसी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अपनी एड़ी का उपचार कराया।
विज्ञापन

जीएसटी पंजीकरण के मामले में वाराणसी पहले नंबर पर

जीएसटी आयुक्त लल्लन कुमार ने बताया कि देश में 1.35 करोड़ व्यापारी और उद्यमी पंजीकृत हैं। जीएसटी पंजीकरण के मामले में वाराणसी पहले नंबर पर है। जीएसटी आयुक्त के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक जीएसटी की वसूली हुई है। पिछले साल के मुकाबले 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें