केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कभी भी उनको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राहुल गांधी हर प्रदेश को दूसरे प्रदेश से तोड़ने का काम कर रहे हैं। वो भाषा,जाति और धर्म को लेकर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। बेहतर होगा कि राहुल गांधी की अब बात ही न की जाए। बीफ को लेकर उठे नए विवाद पर पूछे सवाल पर किरेन रिजिजू ने चुप्पी साधी।