क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने केंद्र सरकार के सहयोग से कोविड काल की तरह ही आने वाले दिनों में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाए जाने की बात कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. एके मौर्या आदि मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ी
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की ओर भी ध्यान दिया गया है। वर्ष 2014 से पहले देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी जो बढ़कर 655 पहुंच गई है। एमबीबीएस की सीट 51 हजार थी वो भी बढ़कर एक लाख पहुंच गई है। पीजी की सीट जो 2014 से पहले 31 हजार थी, वो अब 65 हजार को पार कर रही है।