फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन,कहा-अब घटेंगे गैस के दाम 

Fri, 26 Feb 2021 01:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर धमेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से पहुंचे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने गैस के दाम में हुए बढ़ोतरी को लेकर कहा कि सर्दी के कारण घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएंगे।

विज्ञापन


यह अंतरराष्ट्रीय मामला है कि जैसे-जैसे सर्दी कम होगी गैस का दाम भी घटेगा, अभी डिमांड ज्यादा है। वहीं डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकारों से बातचीत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। पेट्रोलियम मंत्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। 

दरअसल, पेट्रोलियम मंत्री दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान वह काशी कोतवाल बाबा काल भैरव की पूजा-अर्चना करने के अतिरिक्त मीरजापुर मांं विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने जाएंगे। रात्रि विश्राम वह बनारस रेल इंजन कारखाना के गेस्ट हाउस में करेंगे। शनिवार को रविदास जयंती के आयोजन में भी शामिल होने के लिए सीर गोवर्धन भी जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें