फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA Awards 2022: वाराणसी के एसआई सूरज तिवारी को केंद्रीय गृह मंत्री का एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन मेडल क्यों ?

Sat, 13 Aug 2022 06:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिछले साल नीट सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश और गैंग के मास्टरमाइंड पीके सहित 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नाटी इमली चौकी प्रभारी सूरज तिवारी को केंद्रीय गृह मंत्री का एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन मेडल मिला है।
विज्ञापन
एसआई सूरज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट पुलिस के एसआई सूरज तिवारी को केंद्रीय गृह मंत्री का एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन मेडल से नवाजा जाएगा। अंतरराज्यीय नीट सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश और सफलतापूर्वक विवेचना संपादित कर गिरोह की कमर तोड़ने वाले विवेचक सूरज को यह सम्मान 15 अगस्त को दिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देशन में गिरोह के मास्टरमाइंड निलेश कुमार उर्फ पीके सहित 19 आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया। पीके सहित अन्य अब भी गैंगस्टर एक्ट में जिला जेल में बंद हैं। इस गिरफ्तारी में अहम भूमिका सर्विलांस सेल प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय, नाटी इमली चौकी इंचार्ज सूरज तिवारी को पुलिस आयुक्त ने कैंप कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर शनिवार को सम्मानित किया।

पिछले साल 12 सितंबर 2021 को सारनाथ स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट सॉल्वर गैंग की सदस्य पटना निवासी जूली कुमारी और उसकी मां बबिता को केंद्र के बाहर से गिरफ्तार करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया था। इसके बाद पटना निवासी मास्टरमाइंड निलेश कुमार उर्फ पीके पटना में सचिवालय में लिपिक उसके बहनोई रितेश कुमार सहित 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूरज तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट सॉल्वर गिरोह की कमर तोड़ने वाली तफ्तीश को सम्मान मिला है। मुकदमे का सफलतापूर्वक विवेचना करने वाले विवेचक नाटी इमली चौकी प्रभारी सूरज तिवारी को केंद्रीय गृहमंत्री का एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन मेडल मिलना कश्मिनरेट पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय की सतर्कता से अपराधियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया। 15 अगस्त के अवसर पर हुए मेडल की घोषणा वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें