फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक के ATM से अब नहीं हो पाएगी ठगी, PIN की जरूरत भी होगी खत्म

Sat, 02 Sep 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक राजकिरण ने कहा, लगाए जाएंगे बायोमैट्रिक एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम से ठगी रोकने के लिए यूनियन बैंक ने तैयारी शुरू कर दी है। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकिरण ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर व ग्रामीण अंचलों में बायोमैट्रिक एटीएम लगाए जाएंगे। एटीएम कार्ड भी आधार से लिंक होंगे।
विज्ञापन


यहां कार्ड के साथ थंब इंप्रेशन के बगैर पैसे नहीं निकलेंगे। भविष्य में एटीएम कार्ड और पिन नंबर की जरूरत भी खत्म हो सकती है। एक साल भर के अंदर यूबीआई के 50 प्रतिशत एटीएम अपग्रेड कर दिए जाएंगे। फिलहाल वाराणसी में 140 एटीएम काम कर रहे हैं।

हाल में यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ का पद संभालने वाले राजकिरण राय ने सेंट्रल जेल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एटीएम को हाईटेक बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये बायोमैट्रिक एटीएम कुछ चुनिंदा शहरों में लगाए जाएंगे। बनारस में भी जल्द ही ऐसे एटीएम लगेंगे। बैंक शाखाओं को यह देखना होगा कि सभी ग्राहकों के खाते, आधार नंबर से लिंक हों ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत 51 महिलाओं को सोलर चरखा दिया जाएगा। पीएम के आदर्श गांव ककरहिया में दो विद्यालयों को यूबीआई गोद लेगा। शनिवार को गांव में सीएसआर के तहत इसकी शुरुआत की जाएगी।

ग्राम पंचायत के छह गरीब, मेधावी बालिकाओं को साइकिल, ट्रैक सूट, जूते व नोट बुक तथा 50 गरीब बालकों को भी जरूरत की सामग्री प्रदान दी जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एटीएम का उद्घाटन किया। मऊ में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भी शुभारंभ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें