शिवराज सिंह चौहान का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को संगठन द्वारा तय आपातकालीन कार्यक्रम के तहत काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में माल्यार्पण कर कृषि मंत्री का अभिनंदन किया।