फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंडरवर्ल्ड डॉन के बाद पूर्वांचल का पहला अंतरराष्ट्रीय तस्कर बना शुभम जायसवाल, कमिश्नरेट ने दी जानकारी

Sat, 11 Apr 2026 06:17 AM IST
Aman Vishwakarma ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप कारोबार का सरगना शुभम जायसवाल अब अंतरराष्ट्रीय अपराधियों में शामिल हो गया। सुरक्षा एजेसियां उसकी तलाश में हैं। इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और अरबों की जमीन घोटाले के आरोपी प्रयागराज के राशिद नसीम के बाद अब शुभम जायसवाल भी अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के श्रेणी में आ चुका है। इंटरपोल ने अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


पूर्वांचल में पहली बार इंटरपोल ने यह कार्रवाई की है। अब तक पूर्वांचल के किसी भी जिले से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल का सहारा नहीं लिया गया था। कमिश्नरेट पुलिस और सीबीआई की पैरवी के आधार पर इंटरपोल ने कार्रवाई शुरू की है। दुबई में छिपे शुभम की गिरफ्तारी की प्रक्रिया आसान हो गई है।

1993 मुंबई बम विस्फोट और अन्य आपराधिक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन आजमगढ़ निवासी अबू सलेम की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस और सीबीआई की पैरवी पर 18 सितंबर 2002 को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद अबू सलेम को पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया था। पूर्वांचल का निवासी अबू सलेम मुंबई के नासिक सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

विज्ञापन

तीन साल पहले राशिद नसीम के खिलाफ जारी है रेड कॉर्नर नोटिस
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में 68 हजार करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में प्रयागराज के करेली निवासी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम के खिलाफ इंटरपोल ने दिसंबर 2022 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। राशिद नसीम भी दुबई में छिपा है। तीन साल से दुबई पुलिस उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया में है।
 

पिता जेल में, 100 करोड़ की संपत्ति जब्त
कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों के अनुसार कफ सिरप तस्करी में संलिप्त आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पांच नवंबर को देश छोड़कर भागे आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी समेत सर्किल के 50 से अधिक आरोपी जेल में हैं। शुभम समेत परिजनों की लगभग 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन

शुभम को दुबई से भारत लाए जाने के लिए सीबीआई के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा गया था। इंटरपोल से कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई। अब दुबई सरकार को अधिकारिक अनुमति मिल गई है कि शुभम को कभी भी दुबई में गिरफ्तार किया जा सकता है। दुबई से उसे भारत प्रत्यारोपित किया जाएगा। न्यायालय में कमिश्नरेट पुलिस पेश करेगी। 14 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी। पूरे केस की जांच होगी। शुरू से अंत तक तस्करी में कौन-कौन लोग संलिप्त थे। मददगार कितने थे, यह पूरी जानकारी ली जाएगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें