फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : बहराइच में अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, आजमगढ़ के तीन युवकों की मौत

Fri, 21 May 2021 11:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में  में अलमारी लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जबरदस्त हादसे में आजमगढ़ के तीन युवकों को मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में अलमारी लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जबरदस्त हादसे में आजमगढ़ के तीन युवकों को मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। तीनों युवक डीसीएम पर अलमारी लादकर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिद्रा बाजार से लखीमपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


उनकी गाड़ी गोंडा बहराइच-हाईवे से गुजरने के दौरान रसूलपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र शमीम, जावेद पुत्र कैंसर व बिद्रा बाजार निवासी विक्की गौड़ पुत्र शेषनाथ गौड़ की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार  को तड़के तीन बजे के आसपास की बताई गई है।

बहराइच जिले के कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गाड़ी के पंजीकरण के जरिए डीसीएम मालिक आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिद्रा बाजार निवासी विवेक कुमार गौड़ से संपर्क कर जानकारी दी तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाई विक्की गौड़ व चालक जावेद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के मौत की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

चंदौली में जंगली सूअर ने तीन लोगों पर किया हमला,

चंदौली जिले  बिझवल गांव में शुक्रवार को शौच करने गए लोगों को जंगली सूअर ने दौड़ा दिया। हमले में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

धानापुर ग्राम सभा अंतर्गत बिझवल गांव में सुबह पांच बजे शौच के लिए निकले लोगों ने कुसुम्हीं गांव की ओर से एक जंगली सुअर को आते  देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते सूअर ने उन्हें दौड़ा लिया। शोर मचाते हुए लोग गांव की ओर भागे।

इसी दौरान सूअर अफरोज उर्फ बबलू के घर में घुस गया। वहां खाना बना रही खुशबू बेगम (36) पर हमला कर दिया। अफरोज (40) पत्नी को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो सूअर ने उस पर भी हमला कर वहीं गांव के एक व्यक्ति अंगद भी घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोगों ने  उसे मारने के लिए दौड़ाया तो वह छोटे तालाब में कूदकर दूसरे किनारे पर पहुंच गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें