फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कोरोना  :  वाराणसी जिले में 1690 संक्रमित मिले, 13 लोगों ने गंवाई जान

Fri, 30 Apr 2021 10:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय तिब्बती संस्थान में 46, सेंट्रल जेल में 15, जिला जज आवास में 3 पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग दे रहा सलाह, लोग लापरवाही न करें, सेहत के प्रति रहे सतर्क
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू सुपर स्पेशलिटी सेंटर में बेड नहीं मिलने पर अस्पताल के बाहर ही आक्सीजन सिलिंडर के साथ मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में संक्रमित मरीजों के साथ ही हर दिन कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। शुक्रवार को 1690 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 13 की मौत हुई है।

विज्ञापन


मेडिकल बुलेटिन के अनुसार,  शुक्रवार को सबसे ज्यादा  केंद्रीय तिब्बती संस्थान सारनाथ में 46, सेंट्रल जेल में 15, जिला जज आवास में 3, डीएम आवास और सर्किट हाउस में एक, बाबतपुर एयरपोर्ट पर 9 लोग संक्रमित मिले। वहीं, अब तक तीन दिन में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा महमूरगंज, पांडेपुर, लहरतारा, लहुराबीर, सिगरा, लक्सा, लोहता, बीएलडब्ल्यू, न्यू कॉलोनी ककरमता समेत अलग-अलग जगहों पर संक्रमित मिले हैं। 

16,345 एक्टिव मरीजों का चल रहा इलाज
जिले में 16345 मरीजों का इलाज चल रहा है। 15000 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। बाकी का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में 1300 मरीजों को स्वास्थ्य घोषित किया गया। जबकि 130 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या  65,416 है। 48,515 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 556 मरीजों ने जान गंवाई है।
 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
पांच महिलाओं की भी मौत
मंडलीय अस्पताल में भर्ती कुंती विहार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला, अर्जुनपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, एपेक्स हास्पिटल में भर्ती सामनेघाट निवासी 70 वर्षीय पुरुष, अनंत हॉस्पिटल में ककरमता निवासी 50 वर्षीय पुरुष, और मणि हास्पिटल में भर्ती टकटकपुर निवासी 50 वर्ष के पुरुष की मौत ही है। इसके अलावा ओरियाना हास्पिटल में चंद्रानगर निवासी 45 वर्षीय महिला, रामकृष्ण मिशन में लक्सा निवासी 82 वर्षीय पुरुष, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में पहाडिय़ा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, मेरेडियन में  40 वर्षीय महिला, 56 वर्ष के पुरुष, बीएचयू में कपसेठी निवासी 60 वर्षीय पुरुष, सारनाथ निवासी 64 वर्षीय पुरुष और रोहितनगर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें