घटनास्थल पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के सामने लेन नंबर 14 में गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे पटरी पर लावारिस अटैची रखी मिली। लावारिस अटैची देख लोग दहशत में आ गए।
क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता अनिल बजाज ने सौ नंबर पर सूचना दी तो भेलूपुर पुलिस बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। अटैची खोली गई तो उसमें से कुछ कपड़े और मोबाइल चार्जर बरामद हुए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
भेलूपुर पुलिस ने अटैची को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी। वहीं, इलाके के लोगों का कहना था कि सूचना देने के काफी देर बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा।