फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र नहीं, परिवार तंत्र मानता है गांधी परिवारः उमा भारती

Thu, 10 May 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती बुधवार को बनारस पहुंचीं। प्रधानमंत्री बनने संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा कि कोई कैसे तय कर सकता है कि 2019 में कौन प्रधानमंत्री बनेगा।

 

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार लोकतंत्र को नहीं बल्कि परिवार तंत्र को मानता है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए।

विज्ञापन

 

इसके अलावा उन्होंने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया। बाबा का दर्शन करने से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परम्परानुसार सर्वप्रथम भगवान प्रथमेश ढुंढिराज गणेश को माला-फूल अर्पित कर पूजन किया। उसके बाद मां अन्नपूर्णेश्वरी के दरबार में भी मत्था टेका। भगवती दरबार में उन्होंने मां को चुनरी व कुमकुम अर्पित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें