फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के लिए टावर पर चढ़े छात्र की नीचे गिरने से मौत

Thu, 10 May 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में एक छात्र की मौत हो गई। भदोही जिले का रहने वाला एक छात्र उन्नाव के पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था। सोमवार को टावर पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। संतुलन बिगड़ने के बाद वह नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भवानीपुर गांव निवासी प्रतीक मिश्रा (21) पुत्र आनंद कुमार मिश्र उन्नाव के पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था। चर्चा है कि सोमवार को वह 70 फीट ऊंचे टॉवर से पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। संतुलन बिगड़ने के बाद वह नीचे गिर कर घायल हो गया।

उसको कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में दुख की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को देर रात परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर घर पहुंचे। जहां रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रतीक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।

उसके पिता आनंद कुमार मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह इन दिनों अपनी बड़ी मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए अपने गांव भवानीपुर आए थे। बड़े भाई की मौत से छोटे भाई, बहन और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें