फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब उलूक महोत्सव: कूड़ा गाड़ी में सवार होकर आज निकलेंगे उलूक महाराज, तैयार हुआ उलूक देवता का फ्लैट

Sat, 12 Nov 2022 09:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस में आज उलूक महोत्सव मनाया जाएगा। नौ नवंबर को छोटी गैबी मंदिर में इमली के पेड़ पर उलूक देव का नेचुरल कोटर तलाश कर रंग रोगन किया गया था। कोटर पूजन के बाद उलूक देव का आह्वान किया गया। आज होने वाले मोहत्सव में उलूक देव की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ कूड़ा गाड़ी में सवार होकर सीधे आयोजन स्थल तक पहुंचेगी ।
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ी में सवार होकर आज निकलेंगे उलूक महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारसी मिजाज और मस्ती का प्रतीक उलूक महोत्सव इस साल 12 नवंबर यानि आज मनाया जाएगा। नगर की  साहित्यिक संस्था शनिवार गोष्ठी द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला अपना ढंग का अनूठा आयोजन उलूक महोत्सव शनिवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ में आयोजित होगा। उलूक महाराज कूड़ा गाड़ी में सवार होकर आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

नौ नवंबर को छोटी गैबी मंदिर में इमली के पेड़ पर उलूक देव का नेचुरल कोटर तलाश कर रंग रोगन किया गया था। कोटर पूजन के बाद उलूक देव का आह्वान किया गया । 
आज होने वाले मोहत्सव में उलूक देव की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ कूड़ा गाड़ी में सवार होकर सीधे आयोजन स्थल तक पहुंचेगी । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जगदम्बा तुलस्यान, उपाध्यक्ष डॉ रमेश दत्त पांडेय, सचिव सुदामा तिवारी साँड़ बनारसी के साथ ही सर्वश्री विवेक सिंह,मंजीत त्रिपाठी,दान बहुदार,संदीप जायसवाल,कल्याण सिंह विशाल,दमदार बनारसी, शिरीष उमंग,अमरीश कुमार, हर्षित श्रीवास्तव,शुभम राय,राजीव झा,अरविन्द किशोर साहू,डॉ प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें