वाराणसी। विधानसभा चुनाव के लिए यूपी कॉलेज परिसर में चल रहे प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मियों को हर हाल में दो मार्च तक प्रशिक्षण लेने का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
रविवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज, रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज एवं उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में चले प्रशिक्षण में पहली पाली में उदय प्रताप इंटर कॉलेज में 3 पीठासीन अधिकारी, 1 प्रथम मतदान अधिकारी, 1 द्वितीय मतदान और 1 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही रानी मुरार इंटर कॉलेज में 2 पीठासीन अधिकारी, 2 प्रथम मतदान, 1 द्वितीय मतदान और 03 तृतीय मतदान अधिकारी और उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में 3 पीठासीन, 1 प्रथम मतदान एवं 3 तृतीय मतदान अधिकारी सहित कुल 8 पीठासीन, 4 प्रथम मतदान, 8 द्वितीय मतदान और 7 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस तरह उदय प्रताप इंटर कॉलेज में 19, रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज में 17 तथा उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में 22 सहित कुल 58 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। जबकि 3040 पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में 2982 कर्मी उपस्थित रहे।