विदेशी नागरिक की मौत के बाद गेस्ट हाउस का माहौल।
- फोटो : amar ujala
कहते थे एंटिन-काशी में मरेंगे तो मोक्ष मिलेगा
गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि एंटिन बिंदास तरीके से रहते थे। कहते थे कि काशी में मरेंगे तो मोक्ष मिलेगा। हालांकि, वीजा खत्म होने से पहले वह बिहार के सासाराम जाना चाहते थे। भेलूपुर एसओ रमाकांत दूबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यूक्रेन में युद्धग्रस्त इलाके का रहने वाला था एंटिन
पुलिस के मुताबिक, एंटिन यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाके का रहने वाला था। काशी आने के बाद से ही युद्ध को लेकर चिंता जताता था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
यूक्रेन के जिस नागरिक ने जान दी है, वह गेस्ट हाउस में साधु के वेश में रहता था। दूतावास के अधिकारियों को सूचना दी गई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह यूक्रेन में युद्ध ग्रस्त इलाके का रहने वाला था। - संतोष कुमार सिंह, एडिशनल सीपी