इसके अलावा अभिभावकों के लिए समाजकार्य संकाय के राजाराम शास्त्री सभागार में स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा। परिसर में लगी दो डिस्प्ले बोर्ड पर भी दीक्षांत का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह का रिहर्सल 30 दिसंबर को किया जाएगा और मुख्य समारोह 31 दिसंबर को गांधी अध्ययन पीठ सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ हरियाणा के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार होंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीडी पांडेय ने बताया कि स्नातक में 55 हजार 61 और परास्नातक में 30 हजार 131 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा टॉप टेन की सूची में शामिल विद्यार्थियों को उपाधियों का वितरण 29 और 30 दिसंबर को किया जाएगा। इसके अलावा 45 शोध छात्रों को और डॉ. अर्चना पांडेय को डीलिट की उपाधि दी जाएगी।