फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूके के लोग यूपी के इस जिले की खाएंगे सब्जी  

Sun, 24 Dec 2017 02:10 PM IST
amarujala.com, presented by पवन कुमार श्रीवास्तव
विज्ञापन
vegetables
विज्ञापन
अब यूके के लोग यूपी के इस जिले की सब्जी खाएंगे। इसके लिए जिले में उत्पादन के लिए किसानों को जैविक और संरक्षित खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दुबई के लोग पहले से ही इस‌‌ जिले की हरी मटर और मिर्च के स्वाद का आनंद ले रहे हैं। इसके बाद यूके के लोग पौष्टिक ब्रोकली (हरी गोभी) खाएंगे।
विज्ञापन


यूपी के गाजीपुर की धरती की सोधी महक की गमक अब विदेश मंडियों की आबोहवा में फैलने लगी है। यही वजह है कि नमूने के रूप में गई 500 किलो हरी मटर की मांग अब दुबई में बढ़ गई है।

किसानों की उपज को नया बाजार और अच्छी आमदनी मिले इसके लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की पहल अब रंग लाने लगी है। गाजीपुर जिले से सब्जी का निर्यात विदेशों की मंडी में होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल क्षेत्र स्थित पाताल गंगा सब्जी मंडी से मटर, हरी मिर्च और टमाटर जो अब तक देश के सभी प्रांतों के साथ बांग्लादेश और नेपाल तक जाते थे अब इनका निर्यात आईटीसी कंपनी के माध्यम से दुबई जैसे देशों में भी शुरू हो गया है।

पहली खेप में 16 टन हरी मिर्च गाजीपुर घाट स्थित पेरिसेबल कार्गो से दुबई भेजी गई थी। साथ में हरी मटर का नमूना भी भेजा गया था। जिसे वहां हाथोहाथ लिया गया। वहां से डिमांड आने के बाद हाल ही में एक टन मटर एयर कार्गो से भेजी गई है।

विदेशों में जिन सब्जियों की बड़ी तादाद में खपत होती है उनकी खेती के लिए फार्मर एंड फार्मर फाउंडेशन यहां के किसानों को जागरूक कर रहा है। जैविक खेती व संरक्षित खेती के जरिये यूके ब्रोकली, लूट्स और इंग्लिश कैरेट्स को उगाने के लिए जरूरी तकनीक पाकर डेढ़गांवा के किसान इन दिनों पौष्टिक ब्रोकली के उत्पादन में जुटे हुए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

7500 एकड़ में पैदा की जाती है मिर्च, मटर और टमाटर

vegetables
क्षेत्र के करीब दस हजार किसान साढ़े सात हजार एकड़ में मिर्च, मटर और टमाटर की खेती करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पांच हजार एकड़ में हरी मिर्च की खेती की जाती है। इस साल दो हजार एकड़ में मटर की और 500 एकड़ में टमाटर की खेती की गई है।

एक एकड़ में हरी मिर्च की पैदावार करीब 80 क्विंटल होती है। इसमें 50 से 60 हजार की लागत आती है, जिससे किसानों को एक से डेढ़ लाख तक का मुनाफा मिलता है। इसी तरह एक एकड़ में मटर की पैदावार 20 कुंतल और टमाटर 100 क्विंटल तक होता है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन पर बने पैरिसेबल कार्गो सेंटर पर किसानों की सब्जी लेने और उसे देश के कोने-कोने में ही नहीं विदेश के बाजारों में भी भेजने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

आरंभ में भांवरकोल क्षेत्र के किसानों की हरी मिर्च और मटर को हवाई जहाज से दुबई भेजा जा गया है। उधर कार्गो पर तैनात फार्मर एंड फार्मर फाउंडेशन के प्रवीण शुक्ला ने बताया कि इसका खर्च किसानों से नहीं लिया जाता है। किसानों को सब्जियों को भेजने में दिक्कत का सामना न करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए कस्टम का कार्यालय भी वाराणसी में खोला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें