फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजनाः एक साल बाद भी पीएम के संसदीय क्षेत्र में 82,160 पात्र मरहुम

Wed, 03 May 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एक मई 2016 को पीएम ने बलिया से किया था योजना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरीबों को चूल्हा फूंकने से मुक्ति दिलाने के लिए एक साल पहले ‘उज्ज्वला’ योजना की शुरुआत की गई। हालांकि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में  अब तक चयनित सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


अब तक 55,443 निर्धनों को ही योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है। अब भी 82 हजार से अधिक ऐसे पात्र हैं जो इस योजना से दूर हैं।

गरीबों के घर तक रसोई गैस पहुंचाने के मकसद से एक साल पहले एक मई को बलिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरूआत की थी। रसोई गैस के लिए जिले में 1,49,713 लोगों का चयन किया गया था।

इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 1,13,585 और शहरी शहरी क्षेत्र में 36,128 गरीबों को चिह्नित किया गया था। केवाईसी सत्यापन के लिए 67,553 आवेदन मिल चुके हैं। 57,153 आवेदनों का सत्यापन भी हो चुका है। 55,443 लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इंडेन के असिस्टेंट मैनेजर सत्यम मिश्रा का कहना है कि आवेदनों का सत्यापन कर रसोई गैस दिए जाने का काम तेजी से चल रहा है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि बाकी उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द से इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन जगहों पर पहले बिछेगी गैस पाइप लाइन

ऊर्जा गंगा योजना के तहत काशी में पायलट प्रोजेक्ट - फोटो : demo pic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा गंगा योजना के तहत काशी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बीएचयू, डीएलडब्ल्यू, शिवपुर इलाके  में गैस पाइप लाइन बिछेगी। पहले चरण में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का लाभ 500 घरों में देने की तैयारी है।

फूलपुर (इलाहाबाद) से मेन गैस पाइप लाइन पिंडरा तक बिछाने का काम शुरू हो गया है। योजना को साकार करने में जुटी गेल इंडिया ने काम को तेज कर दिया है। सीएनजी स्टेशन बनाने के लिए जमीन की तलाश लगभग पूरी कर ली गई है।

प्रशासन, अग्निशमन विभाग, सिंचाई, एनएचएआई से अनुमति लेने का काम भी अंतिम चरण में है। 

1000 करोड़ होंगे वाराणसी शहर पर खर्च
36.8 लाख लोग होंगे लाभान्वित
50000 घरों को पांच साल में मिलेगी पीएनजी कनेक्टिविटी
20000 वाहन सीएनजी में होंगे परिवर्तित
20 सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें