फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूजीसी नेट के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर हंगामा, 30 मिनट तक जाम किया हाईवे

Wed, 21 Aug 2024 07:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के घनश्याम सिंह डिग्री कॉलेज में यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आए परीक्षार्थियों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि परीक्षा देने से उन्हें रोका गया है।  
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने जाम किया हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) छूटने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को गोसाईपुर गांव स्थित घनश्याम सिंह डिग्री कॉलेज के बाहर हंगामा किया। उनका आरोप था कि परीक्षा देने से रोका गया। नाराज अभ्यर्थियों ने वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे को करीब 30 मिनट तक जाम रखा। मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने अभ्यर्थियों को समझाया, फिर केंद्र से दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन मिला। इसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
एनटीए ने नेट कराने की जिम्मेदारी इस बार टीसीएस को दी थी। बुधवार को पहले दिन जिले में दो केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। गोसाईपुर स्थित घनश्याम सिंह डिग्री कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया। बलिया से परीक्षा देने आए सौरभ कुमार भारती, बीएचयू के गौरव सिंह, अनुराग सिंह, गाजीपुर के विशाल दुबे, हेमंत पांडेय, अन्मेष यादव, सतीश विश्वकर्मा का कहना था कि प्रवेश पत्र के आधार पर गेट के अंदर एंट्री दी गई, लेकिन उन्हें जिस कक्ष में परीक्षा देने के लिए बैठने को कहा गया, वहां उनका रजिस्ट्रेशन ही नहीं था।

इसके बाद उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन से पूछने पर समुचित उत्तर नहीं मिल सका। परीक्षार्थियों का आरोप है कि उनका परीक्षा केंद्र होने के बावजूद उनका रोल नंबर ही चस्पा नहीं किया गया था। अभ्यर्थियों ने परीक्षा निरस्त करने की मांग की है।

नाराजगी में ही वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर जाम भी लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। नेट के सिटी को-ऑर्डिनेटर मुकेश शेलत ने कहा कि परीक्षार्थियों की समस्याओं का निराकरण करा दिया गया है। उनकी परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें