बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर को स्तरीय बनाने की तैयारी है। इसके डिजाइन के लिए देश की नामी-गिरानी आर्किटेक्चर कंपनियों से बातचीत चल रही है। कुछ कंपनियों ने बीएचयू में आकर चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक बिल्डिंग के निर्माण का सुझाव दिया। कंपनियों ने बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता से इस संबंध में बातचीत की है।
ये रहेंगी सुविधाएं
- लेक्चर थियेटर कॉम्प्लेक्स
- स्टूडेंट स्टडी रूम
- इनडोर गेम हॉल
- बुक स्टोर और स्टेशनरी
- ओपेन एरिया और पेंटिंग के लिए आर्ट स्पेस
- कैफेटेरिया