फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PhD प्रवेश पर लगी रोक: UGC ने लिया एक्शन, BHU के VC-रजिस्ट्रार को दिल्ली बुलाया; जांच के लिए टीम गठित

Mon, 28 Apr 2025 08:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने पीएचडी प्रवेश की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। वहीं, कुलपति और रजिस्ट्रार को भी दिल्ली तलब किया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही प्रवेश संबंधी फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
BHU में पीएचडी प्रवेश पर लगी रोक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU PhD admission: यूजीसी ने बीएचयू की पीएचडी प्रवेश पर रोक लगा दी है। जांच और यूजीसी रेगुलेशन के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार कार्यवाहक कुलपति और रजिस्ट्रार को दोबारा बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया गया।

विज्ञापन


यूजीसी की ओर से सचिव मनीष आर. जोशी ने सोमवार को एक पत्र जारी कर कहा कि बीएचयू में पीएचडी प्रवेश से संबंधित कई मामले और विषमताएं संज्ञान में आई हैं। विश्वविद्यालयों को पहले अवगत कराया गया है कि पीएचडी डिग्री देने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रिया विनियम, 2022 के अनुसार ही चलना होगा।

पीएचडी कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देना और पीएचडी डिग्री देना जरूरी है। ऐसे में बीएचयू में शोध प्रवेश से संबंधित मुद्दों की जांच की जाएगी। बीएचयू को निर्देशित किया जाता है कि जब तक समिति की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर दी जाती और जांच अधिकारी कोई फैसला नहीं ले लेते तब तक विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर कोई भी अगली कार्रवाई न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें