फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाजार से लौट रही महिला के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Mon, 28 Apr 2025 07:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

चोलापुर थाना क्षेत्र में स्नेचरों का आतंक देखने को मिल रहा है। बाजार से लौट रही महिला का चेन छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर मोहाव के समीप बाजार से लौट रही महिला के गले से सोने के चैन को छिनकर बाइक सवार दो युवक भाग निकले घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मौका-मुआयना  कर वापस लौटी पीड़ित के पुत्र के तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


चोलापुर के गोला के रहने वाले प्रदीप यादव ने चोलापुर पुलिस को बताया कि शाम रविवार शाम  7:00 बजे करीब  बाजार करके मेरी मां होसिला देवी घर वापस लौट रही थी इसी बीच राइडर बाइक से दो युवक पहुंचे मां के गले से चेन छीन कर वाराणसी की तरफ भाग निकले घटना को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि इस मामले में चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है लुटेरे का पता लगाया जा रहा है सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें