फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में यूजी की 75% सीटें भरीं: अगले 20 दिन में 2000 छात्रों का होगा दाखिला, 17 से अंतिम राउंड; जानें खास

Fri, 07 Aug 2026 05:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में स्नातक (यूजी) की करीब 75 फीसदी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 8,200 सीटों में लगभग 6,150 पर दाखिला हो गया है। विश्वविद्यालय को अगले 20 दिनों में करीब 2,000 और छात्रों के प्रवेश की उम्मीद है। अंतिम प्रवेश राउंड 17 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में स्नातक की 75 फीसदी से ज्यादा सीटें सिर्फ तीन दिनों में ही भर गईं। प्रवेश का पहला चरण पूरा हो चुका है। वहीं, बाकी की 25 फीसदी सीटों को भरने के लिए तीन राउंड के दाखिले पूरे किए जाएंगे। इसमें 15 से लेकर 20 दिन तक लग सकते हैं। 17 अगस्त तक अंतिम नियमित राउंड की तिथि तय की गई है। उसके बाद स्पॉट राउंड में भी दाखिले हो सकते हैं।

विज्ञापन


दूसरे राउंड की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार से शुरू होनी थी लेकिन शाम तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। तीसरा राउंड 12 अगस्त और चौथा राउंड 17 अगस्त से शुरू किया जाएगा। वहीं, इसके बाद दो स्पॉट राउंड भी होंगे। यदि सीट फिर भी खाली रह गई तो मॉप अप राउंड से इसे भरा जाएगा। बीएचयू में स्नातक की कुल 8200 सीटें हैं। इसमें से करीब 6150 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। अब करीब 2005 सीटों पर दाखिला होना बाकी है। जबकि कुल 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) और बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) के प्रैक्टिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय बुलाया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल तय कर दिया गया है। बीएफए का प्रैक्टिकल टेस्ट नौ अगस्त और बीपीए का प्रैक्टिकल टेस्ट आठ से 11 अगस्त के बीच होगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट अपग्रेड नहीं हुई तो भी निरस्त नहीं होगा दाखिला
बीएचयू के केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि अगर कोई अभ्यर्थी तय समय-सीमा के अंदर एडमिशन फीस नहीं भरता है तो उसे अलॉट की गई सीट कैंसिल कर दी जाएगी। ऐसे आवेदकों पर अगले किसी भी राउंड में विचार नहीं किया जाएगा। फीस भरने के बाद अभ्यर्थियों को फ्रीज या अपग्रेड का विकल्प चुनना होगा। 

यदि अभ्यर्थी कोर्स या परिसर अपग्रेड करने का विकल्प चुनता है तो उसे अगले राउंड में प्रवेश पाने के लिए फीस का अंतर भरना होगा। अपग्रेडेशन न होने की स्थिति में, अभ्यर्थी का दाखिला निरस्त नहीं होगा। वहीं, अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी गई कि आखिरी समय के तनाव से बचने के लिए समय-सीमा से पहले एडमिशन फीस भरें। इसके लिए पीसी या लैपटॉप का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें