फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दो युवक, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत दूसरा..

Tue, 20 Dec 2022 12:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस के अनुसार यह दोनों अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए यू.पी.कॉलेज गए थे। जहां तेज रफ्तार बाइक से लौट रहे थे। घटना में शिवपुर थाना क्षेत्र के चमाव सहाबुद्दीनपुर निवासी प्रवीण कुमार सिंह (24 वर्ष) पुत्र हृदय नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जोकि बाइक चला रहा था। वहीं पांडेपुर खजुरी निवासी यश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Varanasi: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दो युवक, तेज रफ्तार से बाइक डिवाइडर से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में यूपी कॉलेज रोड पर सोमवार रात लगभग 11:00 बजे दोस्तों का जन्मदिन मना कर लौट रहे दो दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार दो दोस्त तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। बाइक चला रहे  युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिससे पत्थर से टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह दोनों अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए यू.पी.कॉलेज गए थे। जहां तेज रफ्तार बाइक से लौट रहे थे। घटना में शिवपुर थाना क्षेत्र के चमाव सहाबुद्दीनपुर निवासी प्रवीण कुमार सिंह (24 वर्ष) पुत्र हृदय नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जोकि बाइक चला रहा था। वहीं पांडेपुर खजुरी निवासी यश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के पिता ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। जिसका तिलक हो गया था जिसकी शादी गर्मी में पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें