फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

Wed, 15 Jul 2020 08:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में रोडवेज बस व सड़क किनारे खड़ी मैजिक में बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन


रेवतीपुर संवाददाता के मुताबिक थाने के नौली गांव निवासी सोमारू (22) अपने मित्र उपेंद्र के साथ बुधवार की शाम बाइक से भदौरा जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ीघाट-बारा मार्ग के किनारे खड़ी मौजिक में जा घुसी। 

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ दोनों को उपचार के लिए के सीएचसी लाया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सोमारू को मृत घोषित कर दिया गया। 

जबकि उपेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नेसारा गांव निवासी रामअचल पांडेय (31) मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर बाइक से दवा लेने सैदपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली बासूपुर गांव के सामने वाराणसी की ओर से आ रही रोडवेज बस से बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे। उनके रोने बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें