फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक

Tue, 21 Aug 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के आला भरौली गांव के पास मंगलवार की रात सड़क पर गिरे बरगद के पेड़ से टकरा कर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर से बलिया की ओर जा रहे एक ही बाइक पर सवार चार युवक आला भरौली गांव के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गए। चालक बिना हेलमेट के था। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए। मृतकों की तलाशी के बाद एक शव की शिनाख्त बलिया रामगढ़ के एकौनी निवासी अजय  कुमार  (21) के रूप में हुई है। अन्य सभी की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। जानकारों की माने तो लगभग 20 दिनों से वह पेड़ सड़क पर गिरा पड़ा था। यदि पेड़ हटाने के लिए प्रशासन पहले चेत गया होता तो शायद यह घटना नहीं  होती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें