इसके बाद साथी युवक भागकर बाहर आए और लोगों को बताया। ग्रामीणों ने दोनों को गंगा में ढूंढने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लंबी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर घटना की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतकों के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे गांव के संतलाल यादव ने बताया कि दोनों छात्र काफी होनहार थे। इस घटना ने समूचे गांव को झकझोर दिया है।