Varanasi Accident: मुस्तफाबाद निवासी अंशुमान सिंह (27) बुधवार को ढाब के सिवान में निजी नलकूप से खेतों की सिंचाई करने के बाद देर शाम अपनी बाइक से घर जा रहा था। सोता पुल से कुछ दूरी पर वह पहुंचा था कि सामने से आई बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया।
मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में ढाब स्थित सोता पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर चौबेपुर थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मुस्तफाबाद निवासी अंशुमान सिंह (27) बुधवार को ढाब के सिवान में निजी नलकूप से खेतों की सिंचाई करने के बाद देर शाम अपनी बाइक से घर जा रहा था। सोता पुल से कुछ दूरी पर वह पहुंचा था कि सामने से आई बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया।
गंभीर रूप से घायल अंशुमान सिंह की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अंशुमान दो पुत्रियों का पिता था। पिता खेती कर घर चलाते हैं।
विज्ञापन
मिट्टी लादे हुए ट्रैक्टर घर में घुसा, तीन घायल
लोहता के कोटवा गांव में मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। उसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। सभी का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। लोहता थाना के कोटवा चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन रात में काफी तेजी से होता है। मिट्टी लादकर ट्रैक्टर को चालक काफी तेजी से चलाते हैं।
कभी बाइक और कभी साइकिल सवार तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। बुधवार रात ट्रैक्टर कोटवा डिहवा में नौशाद के घर में घुस गया। हादसे में उनके घर के आगे का हिस्सा गिर गया। नौशाद, बानो और अशरफ घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।