फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के बंगले से दो साल का जर्मन शेफर्ड कुत्ता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा थाने में गुमशुदगी का दिया प्रार्थना पत्र, पुलिस बोली, कमांड सेंटर की ले रहे मदद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर का दो साल का जर्मन शेफर्ड कुत्ता लहरतारा में बंगले से लापता है। डिप्टी चीफ इंजीनियर ने मंगलवार को सिगरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। साथ ही कुत्ते की बरामदगी के लिए पोस्टर भी चस्पा कराए। दो साल के लीओ नाम के कुत्ते को ढूंढ़ने वाले को उचित इनाम देने का दावा किया है। रेल कर्मियों के साथ उन्होंने सिगरा पुलिस से गुहार लगाई है। शंभो माता मंदिर के पास बंगला नंबर 15 में रहने वाले डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज पांडेय ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त की रात 11 बजे बंगला से ही लीओ लापता है। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आशंका है कि किसी ने उसे बंगले के अंदर से अगवा कर लिया। सिटी कमांड सेंटर से भी सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। विद्यापीठ चौकी के पुलिसकर्मियों ने भी कुत्ते के बारे में खोजबीन कराई। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सिटी कमांड सेंटर के जरिये पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी हो रहे पशु
राजातालाब, मिर्जामुराद, रोहनिया, कपसेठी और जंसा क्षेत्र से आए दिन पशुओं के चोरी और लापता होने की घटनाएं होती रही हैं। पूर्व में बकरी, बकरा, गाय, भैंस, मुर्गी चोरी हुई हैं। शहर के अंदर कुत्तों के चोरी होने की सूचनाएं भी गाहे बगाहे आती रहती है। हालांकि, चोरी के संबंध में किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें