फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी, मंदिर में पहनाया मंगलसूत्र और जयमाला

Wed, 03 Jul 2019 10:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में दो युवतियों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों युवतियों ने बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार एक मंदिर में शादी की। 

विज्ञापन


वाराणसी के रोहनिया थाना के मोहनसराय स्थित धांगड़ बीर बाबा मंदिर के पीछे शिव मंदिर में मंगलवार को दो युवतियों ने शादी कर ली, जो इलाके में खासी चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर सका।

शिव मंदिर में दोपहर के समय दो युवतियां आईं। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। इसके बाद एक युवती ने दूसरी के गले में मंगलसूत्र डाला। इसके बाद दोनों ऑटो में बैठ कर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी सुड्डू बाबा के अनुसार, मंदिर में शादी जरूर होती है लेकिन उसकी रजिस्टर में एंट्री की जाती है। मंगलवार को कोई एंट्री नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दो युवतियां जरुर आईं थीं, लेकिन उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा। दोनों थोड़ी देर मंदिर में रहीं और कानपुर जाने की बात कर रही थीं। इसके बाद दोनों मंदिर से चली गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें