फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः जिला महिला अस्पताल में एक घंटे के अंदर दो महिलाओं की मौत, हंगामा 

Wed, 05 Sep 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मृतका के रोते हुए परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में जिला महिला अस्पताल में मंगलवार रात एक घंटे के अंदर दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद महिलाओं के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


दुबरहन खुर्द कंधरापुर निवासी माधुरी (22) पत्नी बीडी सिंह को सोमवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात दो बजे महिला ने बेटी को जन्म दिया था। मंगलवार शाम को महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी।

परिजनों का आरोप है कि वह और साथ में आई आशा ने बार-बार डॉक्टर को महिला को देखने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार रात 11 बजे माधुरी की मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि यदि डॉक्टर समय पर माधुरी का इलाज किए होते तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ शहर के मोहल्ला एलवल निवासी गुड़िया विश्वकर्मा उर्फ सीमा (35) पत्नी गब्बू विश्वकर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार रात आठ बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया और इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। महिला की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे किसी अन्य अस्पताल में ले जाने के लिए कहने लगे। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला की मौत हो गई है, लेकिन कोई डॉक्टर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

उधर, संबंधित डॉक्टर असलम का कहना है कि महिला को कोई इंजेक्शन नहीं लगाया गया है उसकी स्थिति पहले से ही गंभीर थी। इलाज से पहले ही उसको हार्ट अटैक आया इसलिए उसके मुंह से झाग निकलने लगा। महिला को किसी हृदय रोग विशेषज्ञ के पास ले जाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें