फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर अस्थाई जेल से फरार दूसरा बंदी भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

Sat, 01 Aug 2020 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
अपराधी के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार के राजकीय पॉलिटेक्निक में बने अस्थाई जेल से फरार दूसरे बंदी को भी पुलिस ने हलिया मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर लहुरिया दह पहाड़ी पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में लगी है। बाइक से चोरी छिपे अपने घर जा रहे 25 हजार के इनामियां फरार बंदी द्वारा फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मार दी।

विज्ञापन


मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने पहुंच कर पूछताछ की। बड़ी बात ये है कि जेल से भागने के बाद पहले वाले बंदी की तरह दूसरे बंदी के पास भी बाइक व तमंचा मिला। आखिर जेल से भागने के बाद तमंचा कहां से पहुंचा। ये बड़ा सवाल है। 
 

जेल से भागा कैदी - फोटो : अमर उजाला।
23 जुलाई को वाहन चोरी में गिरफ्तार सतीश शुक्ला पुत्र लक्ष्मी नारायण शुक्ला निवासी सोनाहौरी थाना सोलंगी जनपद रीवां मध्य प्रदेश और आशीष बिंद पुत्र रामप्रकाश बिंद निवासी बेलवा थाना मांडा जनपद प्रयागराज को चुनार के अस्थाई जेल में बंद किया गया था। बुधवार की देर रात ढाई बजे दोनों खिड़की की छड़ तोड़ फरार हो गए।

गुरुवार की शाम को चेकिंग के दौरान जिगना पुलिस ने आशीष को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।उसके पैर में भी गोली लगी थी। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। दूसरा आरोपी मध्य प्रदेश का था तो पुलिस बार्डर पर मुस्तैद थी। पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान सतीश पुलिस पर फायर कर भागने लगा।

 
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
जवाबी कार्रवाई में हलिया पुलिस ने ड्रमण्डगंज व हनुमना के बीच लहुरिया दह पहाड़ी पर  मुठभेड़ में उसके पैरों पर गोली मारकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। उसे लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि फरार बंदी शातिर अपराधी है। सतीश मोटरसाइकिल से छिपकर अपने गृह जनपद रीवां जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो तमंचे से फायर किया। पुलिस ने बचते हुए उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें