23 जुलाई को वाहन चोरी में गिरफ्तार सतीश शुक्ला पुत्र लक्ष्मी नारायण शुक्ला निवासी सोनाहौरी थाना सोलंगी जनपद रीवां मध्य प्रदेश और आशीष बिंद पुत्र रामप्रकाश बिंद निवासी बेलवा थाना मांडा जनपद प्रयागराज को चुनार के अस्थाई जेल में बंद किया गया था। बुधवार की देर रात ढाई बजे दोनों खिड़की की छड़ तोड़ फरार हो गए।
गुरुवार की शाम को चेकिंग के दौरान जिगना पुलिस ने आशीष को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।उसके पैर में भी गोली लगी थी। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। दूसरा आरोपी मध्य प्रदेश का था तो पुलिस बार्डर पर मुस्तैद थी। पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान सतीश पुलिस पर फायर कर भागने लगा।
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : social media
जवाबी कार्रवाई में हलिया पुलिस ने ड्रमण्डगंज व हनुमना के बीच लहुरिया दह पहाड़ी पर मुठभेड़ में उसके पैरों पर गोली मारकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। उसे लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि फरार बंदी शातिर अपराधी है। सतीश मोटरसाइकिल से छिपकर अपने गृह जनपद रीवां जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो तमंचे से फायर किया। पुलिस ने बचते हुए उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।