फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रक दुकानों में घुसे, चालक घायल, लाखों का नुकसान  

Wed, 28 Nov 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
दुकानों में घुसे ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में तेज रफ्तार में आगे-पीछे चल रहे दो ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गए। घटना में ड्राइवर घायल हो गया, वहीं दुकानों का भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ। तेज आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल ड्राइवर को पीएचसी भेजवाया, जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंची। बुधवार को दिन में पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। जबकि दूसरे ट्रक को दुकान व नाली से निकालने के लिए जेसीबी को काफी मशक्कत करना पड़ी।

जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के एक ही मोटर मालिक के तीन ट्रक बेल्थरारोड में सामान उतार कर वापस जा रहे थे। ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी। आगे चल रहा ट्रक जैसे ही नगरा स्थित हनुमान चौक पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर किराने की दुकान को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा।
विज्ञापन


उसके पीछे चल रहा ट्रक भी अनियंत्रित होकर बगल की दुकानों में जा घुसा। जिससे काफी सामान का नुकसान हो गया। घटना में चालक अनिल यादव (25) निवासी बिहार घायल हो गया। वहीं किराने की दुकान का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही दुकान में रखा इन्वर्टर, बैटरी व अन्य लाखों रुपए का सामान तहस नहस हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें