पंक्चर की दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। इसके पहले आसपास के दुकानदारों ने चोरों को पकड़कर पीट दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। वहीं, ट्रक को भी सीज कर दिया।
UP Crime : चौबेपुर क्षेत्र के बहरामपुर गांव के पास वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर बैशाली बिहार निवासी गणेश यादव पंक्चर की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर रखे टायर को दो चोर ट्रक में भर रहे थे। खटपट की आवाज सुन गणेश की नींद टूट गई। चोरों को देख वह चिल्लाने लगा तो आसपास के दुकानदार भी आ गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दोनों चोर को पकड़ दिया और पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक सीज कर दोनों चोरों को जेल भेज दिया।
पंक्चर की दुकान चलाने वाले गणेश यादव ने बताया कि वह बहरामपुर गांव के समीप एनएच 31 पर पंक्चर की दुकान से चलाता है। बुधवार की रात वह सोया हुआ था। रात में आवाज लगी तो उठ गया। देखा कि दुकान में रखे टायर दो लोग ट्रक पर लाद रहे हैं।
यह देख गणेश चिल्लाने लगा तो आसपास लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर सीज करने के साथ ही चोरों को भेज दिया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ये दोनों ट्रक चालक और परिचालक हैं। ये हरियाणा से धागा लेकर सैदपुर (गाजीपुर) पहुंचाकर लौट रहे थे। इसी दाैरान दोनों पंचर की दुकान से टायर चुराने लगे।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रामू पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरदुआ नवाबगंज (फतेहगढ़), दूसरा अंकुर पुत्र राम रतन जसरथपुर (एटा) के निवासी हैं। इनकी ट्रक को सीज कर दोनों को दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।